फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पेंशन बचाने के लिए सांसदों के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे कर्मचारी

पेंशन बचाने के लिए सांसदों के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पेंशन बचाने के लिए सांसदों के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे कर्मचारी
संभल। ऑल टीचर्स इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन अर्थात अटेवा के द्वारा नगर के मोहल्ला मियां सराय में शरीफ अहमद के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सभी सांसदों के आवास पर एक दिन की भूख हड़ताल होगी। 26 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन घेरने की तैयारी की जाएगी। जिला सह संयोजक नईमुद्दीन अली ने कहा कि अटेवा ही कर्मचारियों को पेंशन दिला सकता है क्योंकि अटेवा की एकमात्र मार्ग संगठन है जो पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि सरकार अब 50 वर्ष पूर्ण कर चुके अध्यापकों को जबरन रिटायर करने की तैयारी में है जो गलत है। शरीफ अहमद ने कहा कि युवा शिक्षक अपनी पुरानी पेंशन के लिए अटेवा का साथ दें और विद्यालय की शिक्षण कार्य एवं व्यवस्था बनाने में भी ध्यान रखें और बच्चों का भी भविष्य उज्जवल बनाएं। इस मौके पर प्रहलाद यादव, मुरसलीन, सोनू कुमार, कौसर अब्बास, मयंक यादव, चौहान सिंह, सचिन कुमार, अशोक कुमार, राहुल, अभिषेक, आफरीन, शमशेर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed