फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   40 thousand rupees were withdrawn from the account of a young man by sending a link on his mobile.

Sambhal News: मोबाइल पर लिंक भेजकर युवक के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 29 Oct 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were withdrawn from the account of a young man by sending a link on his mobile.
संभल। साइबर ठग ने ऐंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना निवासी नकुल सागर को लिंक भेजकर क्लिक करने के लिए कहा। झांसे में आकर युवक ने जैसे ही लिंक क्लिक किया उसके खाते से तीन बार में 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कम्बोह निवासी ओमदत्त के पास शुक्रवार की शाम अंजान नंबर से कॉल आई। उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले युवक ने कहा कि वह उनकी भतीजी पूजा का पति का बोल रहा है। इसके बाद साइबर ठग ने कहा कि वह पेटीएम से उनके खाते में 15 हजार रुपये डाल रहा है। जिस पर उन्होंने कहा कि वह पेटीएम नहीं चलाते हैं। कहा कि मेरा बेटा नकुल मेरठ में जॉब करता है और उसके खाते में डाल दो। साइबर ठग ने ओमदत्त से नकुल का नंबर लेकर कॉल करते हुए कहा तुम्हारे खाते में 15 हजार रुपये पेटीएम किए हैं। चेक कर लो। नकुल ने खाता चेक किया तो उसके खाते में कोई रुपये नहीं आया था। जिसके बाद साइबर ठग ने कहा कि एक लिंक भेज रहा हूं, उसे क्लिक करना रुपये आ जाएंगे। नकुल ने साइबर ठग द्वारा भेजा गया लिंक जैसे ही क्लिक किया और पिन डाला तो उसके खाते से दो बार में 15-15 हजार और एक बार 10 हजार रुपये उड़ गए। खाते से रुपये कटने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed