{"_id":"6924c4f7f53fb2007304e809","slug":"360-crore-rupees-approved-for-two-shrines-and-chamunda-temple-first-installment-released-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129372-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो तीर्थों और चामुंडा मंदिर के लिए 3.60 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो तीर्थों और चामुंडा मंदिर के लिए 3.60 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त जारी
विज्ञापन
सिरसी का चामुंडा मंदिर। संवाद
संभल। प्रदेश सरकार ने अवस्थित सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास के लिए वंदन योजना के तहत पालिका संभल के दो तीर्थों और नगर पंचायत सिरसी के चामुंडा मंदिर पर विभिन्न कार्य कराने के लिए 3.60 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। इतना ही नहीं, पहली किस्त के तौर पर 1.80 करोड़ रुपये का बजट जारी भी कर दिया है। ईओ का कहना है कि बजट आवंटित हो चुका है, अब तीर्थों और चामुंडा मंदिर पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में तीर्थों और कूपों के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ने कार्य योजना तैयार करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजे थे। कई तीर्थों और कूपों पर पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य चल भी रहा। अब सरकार ने संभल के दो तीर्थों और सिरसी के चामुंडा मंदिर पर विभिन्न कार्य कराने के लिए बजट को मंजूरी दी है। इसमें संभल के प्राचीन देवतीर्थ पाप मोचन तीर्थ एवं पिशाच मोचन तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 1.95 करोड़ रुपये का बजट मंजूर करते हुए 97.50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
वहीं सिरसी नगर पंचायत में चामुंडा मंदिर में विकास कार्य के लिए 1.65 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। इसमें 82. 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इस संबंध में शासन के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने निदेशक नगर निकाय निदेशालय को पत्र लिखा है। लोगों ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति एवं बजट जारी करने को लेकर प्रेरणादायी बताया है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम से संभल के तीर्थों की तस्वीर बदल जाएगी।