फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   357 absent in tet

357 परीक्षार्थी छोड़ गए मैदान

Tue, 20 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी Updated Tue, 20 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
357 absent in tet
चंदौसी के एसएम कालेज में टीआईटी परीक्षा देने को प्रवेश द्वार पर मौजूद परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक पात्रता परीक्षा का सोमवार को नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजन हुआ। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 5041 में से 4690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 357 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान एसएम कॉलेज में पहली पारी में कुल पंजीकृत एक हजार परीक्षार्थियों में से 85 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पारी में कुल पंजीकृत एक हजार परीक्षार्थियों में से 111 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


नानकचंद आदर्श इंटर कॉलेज में पहली पारी में कुल पंजीकृत आठ सौ परीक्षार्थियों में से 55 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में कुल पंजीकृत 152 में से आठ परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में पहली पारी में कुल पंजीकृत 875 में से 29 और दूसरी पारी में कुल पंजीकृत 875 में से 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमजी इंटर कॉलेज में पहली पारी में कुल पंजीकृत 339 में से 29 परीक्षार्थी मैदान छोड़ गए। शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने दिन भर मशक्कत की। 

उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने चारों परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दिन भर परीक्षा केंद्रों का मौका मुआयना किया गया। नकल विहीन और शांतिपूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुईं हैं। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed