फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   35 more corona infected found, number reached 457

35 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 457 पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
35 more corona infected found, number reached 457
संभल। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे। लगातार लापरवाही नजर आ रही है। मुख्य बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। अंदेशा है कि ऐसे ही संक्रमण का प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन मरीजों में रैंडम, संदिग्ध और लक्षण वाले मरीज शामिल हैं। अब तक बिना लक्षण वाले मरीज मिल रहे थे। अब संक्रमण का असर नजर आ रहा है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 457 हो गई है। यह मरीज पहली जनवरी से गुरुवार तक सामने आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को जागरूकता दिखाते हुए गाइडलाइन का पालन करना होगा। तभी संक्रमण से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed