फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में निशा वर्मा और प्रतिभा गुप्ता ने मारी बाजी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में निशा वर्मा और प्रतिभा गुप्ता ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में निशा वर्मा और प्रतिभा गुप्ता ने मारी बाजी
बबराला। भाजपा की ओर से चलाया जा रहा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई एक प्रतियोगी परीक्षा में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते हुए लिंग अनुपात के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला सशक्तीकरण पर आधारित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 23 फरवरी को कस्बा बबराला के अलग-अलग स्कूलों में पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें दो सौ से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित पोस्टर और चित्रकला का प्रदर्शन किया। जिसमें सोमवार को परीक्षाफल घोषित किया।
विज्ञापन

जिसमें निशा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरी प्रतियोगिता स्वच्छ भारत मिशन की थी जिसमें प्रतिभा गुप्ता अव्वल रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि नवलेश वार्ष्णेय ने कहा कि भारत में 2001 की जनगणना में 0 से 6 वर्ष के बच्चों का लिंग अनुपात का आंकड़ा 1000 लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या 927 थी जो कि 2010 की जनगणना में घटकर 1000 लड़कों के अनुपात में 918 लड़कियां रह गई। दूसरी तरफ स्वच्छ भारत अभियान को एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया।

यह एक साक्षरता अभियान है। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका रुचि सर्राफ, विधानसभा संयोजिका मनीषा वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, अनन्या कौशल, मंजू, सीता, शशिवाला, उर्मिला, गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed