{"_id":"5b4116e04f1c1b0c278b5197","slug":"31530992352-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संगोष्ठी में पौधारोपण को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संगोष्ठी में पौधारोपण को किया जागरूक
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। वन महोत्सव के मौके पर एक महाविद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के द्वारा पौधे लगाने को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धरती पर स्वर्ग बनाने के लिए धरती पर पेड़ों की संख्या बढ़ाया जाना जरूरी है ।
कस्बा के बाबूराम सिंह भायसिंह डिग्री कालेज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला वनराज अधिकारी ने कहा कि आज के युग में पोधा रोपित करना ओर उसे पालना नितांत आवश्यक है। दिनों दिन तापमान में वृद्घि हो रही है। जिसका मुख्य कारण धरती पर उसका श्रृंगार पेड़ों का कम होना एक कारण है। नागरिक सुरक्षा सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक बाबूराम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा में पौधे लगाया महत्वपूर्ण कार्य है। डा. अशोक यादव ने कहा कि महाविद्यालय में लगे पौधों की देखभाल करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। डिप्टी चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा, प्रशासनिक प्रभारी योगेंद्र सिंह यादव ने कहा की बदते ग्लोबल वार्मिंग को केवल पौधे लगाकर कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डा. फरहा हाशमी ने किया। इस अवसर पर अतुल गोयल कोषाध्यक्ष, गंगाराम यादव पर्यावरण सचेतक, सुषमा यादव, सुमित यादव, जगदीश प्रसाद, प्रमोद, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।