फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   308 junior high school children of the district are waiting to sit on the bench and study

जिले के 308 जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को बेंच पर बैठकर पढ़ने का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
308 junior high school children of the district are waiting to sit on the bench and study
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुरथला स्थित जूनियर हाईस्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे। - फोटो : SAMBHAL
बहजोई(संभल)। जिले के 308 जूनियर हाईस्कूल के बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि 11 महीने पहले टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन दिसंबर तक फंसी रही। इसके चलते किसी का भी टेंडर नहीं हो सका। मजबूरन बच्चे जमीन पर बैठकर ही शिक्षा ग्रहण करते रहे। जनवरी 2022 में टेंडर हुआ तो बच्चों को उम्मीद जगी कि अब वह जमीन पर बैठकर शिक्षा नहीं लेंगे। अब मार्च का महीना चल रहा है और बच्चे जमीन पर ही बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल जिले में 485 जूनियर हाईस्कूल हैं। इसमें 308 ऐसे स्कूल हैं जिनमें फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हैं। इन स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था करने की प्रक्रिया अप्रैल 2021 में शुरू हुई थी। टेंडर हुए और निरस्त कर दिए गए। विभाग अपनी प्रक्रिया में उलझा रहा और बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई करते रहे। इस समय भी वह जमीन पर ही बैठकर पढ़ते हैं। जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना का कहना है कि टेंडर जनवरी में हुआ था और 29 मार्च तक का समय ठेकेदार को दिया गया है। तीन हजार बेंच बनकर तैयार हो गई हैं। बची हुई भी तय अवधि में बनवाई जाएगी, जिससे बच्चों को नीचे बैठकर पढ़ने से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed