फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3 lakh voters will vote at 340 booths in three municipal councils of the district

Sambhal News: जिले की तीन नगर पालिका परिषद में 340 बूथ पर 3 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
3 lakh voters will vote at 340 booths in three municipal councils of the district
निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद निकाय चुनाव की स्थिति साफ होती जा रही है। जिले की तीन नगर पालिका परिषद में 321622 मतदाता 340 बूथ पर मतदान करेंगे। इसके लिए 73 मतदान केंद्र बनेंगे। इन नगर पालिका में 87 वार्ड हैं। मालूम हो जिले के किसी भी नगरपालिका में सीमा विस्तार नहीं किया गया है। इसलिए वर्ष 2017 के अनुसार ही 87 वार्ड के मतदाता अपने-अपने सभासद के साथ ही अध्यक्ष का चुनाव भी करेंगे। वहीं जिले की पांच नगर पंचायतों के 90861 मतदाता 103 बूथ पर मतदान करेंगे। नगर पंचायतों के लिए 26 मतदान केंद्र बनेंगे। इन सभी पांच नगर पंचायतों में कुल 64 वार्ड हैं। नगर पालिकाओं के साथ ही नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार नहीं किया गया है। अब जिला प्रशासन बूथों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

इन नगर पालिका परिषद में इतने मतदाता करेंगे मतदान-
क्रमसंख्या- न.पा.प. का नाम- पुरूष मतदाता- महिला मतदाता- नए मतदाता- कुल मतदाता1- संभल 97913 92512 18355 190425
विज्ञापन

2- चंदौसी 51739 47467 5620 99206
3- बहजोई 16631 15360 2655 31991
इन नगर पंचायत में इतने मतदाता करेंगे मतदान-
क्रम संख्या- न.पं का नाम- पुरूष मतदाता- महिला मतदाता- नए मतदाता- कुल मतदाता
1- सिरसी 13205 12799 4310 26004
2- नरौली 8510 7794 2419 16304
3- गुन्नौर 11697 10656 3420 22413
4- बबराला 9002 8147 2309 17149
5- गवां 4714 4270 1198 8991
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed