{"_id":"62ffe097ba7aeb30371e21dd","slug":"3-96-lakh-ration-card-holders-will-no-longer-get-food-grains-for-free-sambhal-news-mbd438286266","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.96 लाख राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त में नहीं मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.96 लाख राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त में नहीं मिलेगा अनाज
विज्ञापन

नियमित वितरण के लिए कोटेदारों से जमा कराई जा रही चालान की धनराशि
संभल। जिले में नियमित खाद्यान्न योजना के तहत अब 3.96 लाख कार्ड धारकों को वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन लेने के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि इस बार नियमित वितरण के लिए कोटेदारों से चालान पर उनके आवंटन अनुसार पैसे जमा कराए जा रहे हैं। कार्डधारकों को अब मुफ्त में गेहूं और चावल नहीं मिलेंगे और इनके लेने पर उन्हें सरकारी दाम चुकाने होंगे।
दरअसल, कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान गरीबों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा था। इसको देखते हुए सरकार ने कोटे की दुकानों से कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। सरकार के निर्देश पर जून 2022 तक निशुल्क अनाज दिया गया। शासन स्तर से अब तक मुफ्त अनाज वितरण को आगे बढ़ाने के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुआ। जिसके बाद कोटेदारों से चालान के रुपये जमा कराए जा रहे हैं। इसके चलते कोटे की दुकानों से वितरित होने वाले राशन को पाने के लिए कार्ड धारकों को निर्धारित कीमत चुकानी पड़ेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि शासन से अभी नियमित खाद्यान्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन देने के लिए अभी कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कोटेदारों का कमीशन
संभल। महंगाई के बीच सरकार ने वितरण प्रणाली के दुकानदारों का कमीशन बढ़ा दिया है। आपूर्ति विभाग के मुताबिक अब कोटेदारों को प्रति क्विंटल 90 रुपये का कमीशन मिलेगा। पूर्व में प्रति क्विंटल 70 रुपये कमीशन के तौर पर मिलते थे। नियमित खाद्यान्न योजना के तहत प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा अनाज, इसमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल मिलता है। वहीं पात्र गृहस्थी के कार्डधारक को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मिलता है। इसमें तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मिलता है।