फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3,324 Frontline Workers Forgot to Get the Second Dose of Vaccine

3,324 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना भूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
3,324 Frontline Workers Forgot to Get the Second Dose of Vaccine
चंदौसी। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है। संभल जनपद में 2 लाख 43 हजार 775 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टीके की पहली डोज लगवा ली, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। हैरानी की बात यह है कि इनमें 3324 हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल हैं। विभाग ने इन्हें ढूंढने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व संगिनियों को सौंपी है। यह फोन करके ऐसे लोगों को खोजने में जुटीं हैं। दूसरी वैक्सीन लगवाने में नरौली सीएचसी क्षेत्र के लोग सबसे पीछे हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में पूरे देश में एक साथ टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फिर फ्रंटलाइन वर्कर, इसके बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। संभल जिले में करीब 15 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। इनमें से करीब 9.10 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज लगवाने में कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। संभल जिले में करीब दो लाख 43 हजार 775 लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज लगवाएं हुए 84 दिन से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक कोरोना से बचाव की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को सबसे पहले वैक्सीन लगवाई गई थी। इनको पहला टीका लगवाए हुए 180 दिन से अधिक का समय बीत हो गया।
विज्ञापन

अधिकांश का हो चुका है ट्रांसफर, दूसरी जगह टीकाकरण का डाटा किया जा रहा एकत्र
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्करों में अधिकांश वह लोग हैं, जिनका दूसरी जगह स्थानांतरण हो गया है। वहां टीकाकरण करा चुके हैं, लेकिन वही पोर्टल पर नहीं चढ़ पाया है। इनके लिए ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वह फोन करके जानकारी कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। दूसरी डोज न लगवाने में आशा, निजी चिकित्सक व कुछ अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल शहर के सरकारी कर्मचारी, नरौली ब्लॉक के लोग सबसे पीछे
संभल शहर के सरकारी कर्मचारी जिले में अन्य ब्लॉक के कर्मचारियों के मुकाबले दूसरी डोज लगवाने में सबसे पीछे हैं। करीब 779 ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। वहीं नागरिकों की बात करें, तो नरौली यूनिट क्षेत्र के नागरिक सबसे पीछे हैं। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी करीब 36 हजार 246 लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

ब्लॉक नागरिक फ्रंटलाइन वर्कर हेल्थ वर्कर कुल
असमोली 20,079 11 207 20,297
बहजोई 33,880 425 91 34,396
चंदौसी 26,211 260 67 26,538
गुन्नौर 18,431 76 04 18,511
जुनावई 18,764 104 82 18,950
नरौली 36,246 246 98 36,590
पवांसा 20145 10 98 20,253
रजपुरा 14,840 135 116 15,091
संभल ग्रामीण 31,873 390 145 32,408
संभल शहरी 19,982 578 181 20,741
कुल 2,40,451 2235 1089 2,43,775
नोट: ड्यूडेट, ओवर ड्यूडेट की यह सूची दस नवंबर तक की है।
दूसरी डोज न लगवाने वाले अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर वह हैं, जिनका स्थानांतरण हो चुका है। ब्लॉक स्तर पर टीम लगाई गई है। वह फोन कर उनका डाटा एकत्र कर रही है। ताकि दूसरे जनपद में लगी उनकी डोज का रिकॉर्ड चढ़ाया जा सके। आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए आशा व संगिनी की ड्यूटी लगाई है। वह फोन करके उन्हें दूसरी डोज लगवाने के प्रेरित करेंगी।
डॉ. मनोज चौधरी, प्रभारी जिला सर्विलांस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed