Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health department conducts raids and seals three hospitals

Sambhal News: स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर सील किए तीन अस्पताल

Fri, 20 Nov 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Health department conducts raids and seals three hospitals
बबराला। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डॉ. विराश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। तीन चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इस दौरान संचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

टीम सबसे पहले अनूपशहर रोड पर स्थित डॉ. भागीरथ के अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल के संचालन और संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। इसके बाद चंदौसी रोड स्थित सिटी पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा गया। टीम ने यहां भी आवश्यक अभिलेखों की पड़ताल की। इसी क्रम में चंदौसी रोड पर डॉ. सुखबीर के अस्पताल पर भी कार्रवाई की गई। तीनो अस्पतालों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अचानक देखकर संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही वे मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से नगर में चिकित्सा प्रतिष्ठान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिना निर्धारित मानकों और आवश्यक अनुमति के चल रहे प्रतिष्ठानों पर सवाल उठने लगे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. विराश यादव ने बताया कि विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed