Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sisauna Fair: Barricading to be set up at the riverbanks; divers to be deployed.

सिसौना मेला : घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर रहेंगे तैनात

Fri, 20 Nov 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sisauna Fair: Barricading to be set up at the riverbanks; divers to be deployed.
संभल। सिसौना डांडा में 22 से 24 नवंबर तक एक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, निगरानी बुर्ज और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। राजघाट बबराला, असदपुर, साधुमणि और सांकरा घाटों पर भी सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मेले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और अग्निशमन दल की व्यवस्था होगी। विद्युत सुरक्षा और झूलों के संचालन से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के निर्देश भी दिए गए। विद्युत कनेक्शन और वायरिंग की जांच भी अनिवार्य की गई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा
श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी और सचल शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। सफाई कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई जाएगी और दुकानदारों को निर्धारित स्थान मिलेंगे। मेला परिसर में गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले शिविरों को चिह्नित कर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।



लगेगी प्रदर्शनी, 24 कोसी परिक्रमा का मॉडल भी दिखेगामेले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल और मॉडल प्रदर्शित होंगे। जिला उद्यान विभाग पुष्प प्रदर्शनी लगाएगा, 24 कोसी परिक्रमा का मॉडल भी दिखेगा। लेजर शो, रंगोली, कैंडिल सज्जा और सजावटी रोशनी प्रमुख आकर्षण होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एलईडी स्क्रीन और जन उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है। खोया-पाया केंद्र के साथ एनएसएस, स्काउट और एनसीसी के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed