{"_id":"60edf0e08ebc3ebd0d2efa49","slug":"2800-population-struggling-with-low-voltage-problem-chandausi-news-mbd3956065107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही गांव बनियाखेड़ा की 2800 लोगों की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही गांव बनियाखेड़ा की 2800 लोगों की आबादी
विज्ञापन
बनियाठेर। चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग स्थित ब्लॉक क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में पिछले डेढ़ माह से विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है। चार सौ कनेक्शन पर 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया है। इससे विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज की समस्या से 2800 की आबादी पिछले कई दिनों से परेशान है। विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं, पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में 24 मई को हाई वोल्टेज आने से लाखों रुपये के घरेलू उपकरण फुंक गए थे तथा कई विद्युत मीटरों में आग लग गई थी। इसके बाद विद्युत विभाग ने गांव में चार आटा चक्की, एक पावर कनेक्शन तथा 400 घरेलू कनेक्शन के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखवा दिया है। इसके बाद भी गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
लो वोल्टेज के चलते घरों के बल्ब भी ठीक प्रकार से नहीं जल पा रहे हैं। पंखा, कूलर तक बंद पड़े हैं। अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। पिछले डेढ़ माह से विद्युत समस्या के चलते ग्रामीण आसपास के गांव भुलावई, पीपली आदि में ग्रामीण आटा की पिसाई कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण विद्युत समस्या के समाधान के लिए 1076 तथा 1912 पर कॉल कर कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है और ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।