फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   226 pounds started to dig for water harvesting

जल संरक्षण के लिए खोदे गए 226 तालाब

Thu, 10 May 2018 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 10 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
226 pounds started to dig for water harvesting
बहजोई में तालाब खुदाई अभियान का फावड़ा चलाकर शुभारंभ सांसद। - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले भर में पहली बार एक साथ व्यापक स्तर पर जल संचयन और संरक्षण के लिए तालाब खुदाई अभियान प्रारंभ किया गया। इसमें जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशन में तालाब खुदाई के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की देख-रेख में खंड विकास अधिकारियों की अगुवाई में पूरे जिले में एक साथ 226 तालाबों की खुदाई का काम शुरू कराया गया। 
विज्ञापन


इसमें विकासखंड बहजोई में 28 तालाब, असमोली में 43,  बनियाखेड़ा में 30, बिलारी आंशिक में 02, गुन्नौर में 16, जुनावई में 24, पवांसा में 30, रजपुरा में 18 विकासखंड संभल में 35 तालाब खोदे जाएंगे। सभी विकासखंडों में जिले के सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों ने तालाबों की खुदाई का शुभांरभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकासखंड संभल के गांव ज्ञानपुर सिसौना में सांसद सत्यपाल सैनी और सीडीओ ने, रुसतमपुर नियावली में जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह ने, रजपुरा शाहपुर तारखेड़ा में गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू, पवांसा के रुदायन में ब्लाक प्रमुख भूरी देवी ने, जुनावई के पुसावली में गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू ने व मीरमपुर में ब्लाक प्रमुख पति अशोक यादव ने, बहजोई के चितनपुर व मुल्हैटा राज्य मंत्री पति रामपाल सिंह तथा विकासखंड असमोली के नगला नीडर में ब्लाक प्रमुख पति सतपाल सिंह ने तालाब खुदाई का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि मनरेगा में काम कराए जाने से जहां मानवदिवस सृजित होंगे वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जॉब कार्डधारक मजदूरों के हाथों को काम मिलेगा। इसके लिए विकास विभाग ने अभियान छेड़ा है।

जिले के खंड विकास अधिकारियों ने उन स्थानों  को चुना था जहां पर तालाब बनाए जा सकते हैं। इसके बाद एक ही दिन में सभी तालाबों में खुदाई शुरू कारने के लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस पहल का मकसद जल संरक्षण और जल संवर्धन करना है। जिले में मनरेगा से तालाब बनाकर जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए सराहनीय पहल की गई है।

तीन तल वाले तालाब बनाकर जानवरों के लिए पेयजल का इंतजाम किया जाएगा। इन तालाबों के पानी का सिंचाईं भी  इस्तेमाल हो सकेगा। वहीं, जुनावई चंदौसी में जल संचयन के लिए 24 तालाबों की खुदाई बुधवार से शुरू हो गई है। पुसावली के तालाब पर विधायक अजीत कुमार यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने बैठक कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बैठक में बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने जनता को बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 24 ऐसे भूमि को चुना गया है, जिन तालाबों की भूमि पर कोई विवाद नहीं है। उन सभी तालाबों पर मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिया गया है।


इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने जनता की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने हर असहाय को आवास, शौचालय, घर-घर तक बिजली देने की बात कही। इस मौके पर प्रधान धर्मपाल सिंह यादव, ग्राम सचिव वसीम अब्बास, झम्मन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed