{"_id":"5c50b14ebdec22737f73297a","slug":"21548792142-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकरअज्ञात महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकरअज्ञात महिला की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। अलीगढ़-चंदौसी रेलवे ट्रैक स्थित मौलागढ़ झील के पास अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर कोतवाली पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मंगलवार की सुबह चंदौसी रेलवे स्टेशन की पावर केबिन को मौलागढ़ झील स्थित अलीगढ़-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी गई। दोनों मौके पर पहुंची लेकिन घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र होने के कारण दोनो ने कोई कार्रवाई नहीं की और सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान करीब दो घंटे तक शव रेलवे ट्रेक पर कई हिस्सो में पड़ा रहा और पक्षी मंडराते रहे। माना जा रहा है कि महिला रात में लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेेट में आ गई और मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी रंग की साड़ी व इसी रंग की चप्पल पहने हुई थी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।