{"_id":"59594e614f1c1bec5e8b4b74","slug":"21499024993-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्दपुरा के लोगो ने किया पोलिया बाहिष्कार, ग्रामीण बिजली व सकड़ की कर रहे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्दपुरा के लोगो ने किया पोलिया बाहिष्कार, ग्रामीण बिजली व सकड़ की कर रहे मांग
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पहले बिजली दो फिर पिलाएंगे खुराक’
चंदपुरा के लोगों ने किया पोलियो खुराक का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी। क्षेत्र के गांव चंद्पुरा में बिजली, सड़क व अस्पताल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने से मना कर दिया। टीम ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। कई लोगों के समझाने पर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
थाना क्षेत्र के चंदपुरा में 15 वर्ष पहले लाइन खींच कर बिजली चालू की थी। लेकिन दूसरे दिन चोरों के बिजली के तार चोरी कर लिए। जेई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिजली की लाइन को चालू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कई बार शासन से लेकर प्रशासन तक शिकायत की। लेकिन पिछले 15 वर्षों में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पोलियो बूथ लगाया गया। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को दवा नहीं पिलाई। टीम ने जानकारी सुपरवाइजर को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों ने दवा पिलाने का आग्रह किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े रहे।
ग्रामीणों ने 6 जून को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें जिलाधिकारी की ओर से गांव में विद्युतीकरण कराने के लिए 30 जून तक कराने का लिखित आदेश भी दिया था। लेकिन जुलाई आने के बाद भी आपूर्ति न मिलने पर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। चन्दपुरा को कच्चा रास्ता होने पर उस रास्ते पर डामरीकरण कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर पोलियो का बहिष्कार करते रहेंगे। गांव के तेजपाल, धांधू, रामकुमर, भूप सिंह, झम्मन सहित पूरा गांव एकजुट हो गया है।