फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   21 Mentha firms are located in densely populated areas of Sambhal and Chandausi

Sambhal News: संभल व चंदौसी में 21 मेंथा फर्में घनी आबादी में, जाएंगी बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
21 Mentha firms are located in densely populated areas of Sambhal and Chandausi
संभल। घनी आबादी के बीच संचालित हो रही मेंथा फर्म को अब आबादी से बाहर लेकर जाना पड़ेगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार की देर शाम संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने एक मेंथा फर्म का निरीक्षण किया। संचालकों से घनी आबादी के बाहर फर्म ले जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच मेंथा फर्म संचालित होने से आमजन मानस के लिए भी खतरा है। यदि मेंथा फर्म में आग लग जाए तो अग्नि शमन की टीम को भी मुश्किल होती है। इससे जान माल का खतरा बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि संभल में आठ और चंदौसी शहर में 13 फर्म संचालित होती हैं। इन सभी फर्म को घनी आबादी से बाहर ले जाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तय समय पर इन फर्मों को घनी आबादी से बाहर ले जाना है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। गर्मी में आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है। घनी आबादी के बीच यदि हादसा हो जाता है तो जान माल का खतरा रहता है। इसलिए ही इन दोनों शहरों में संचालित 21 फर्म को आबादी से बाहर ले जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि संचालकों को हिदायत दे दी गई है। वह आबादी से बाहर मेंथा फर्म का संचालन करें। इसके लिए तत्काल ही व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed