फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मुकददस माह रमजान में खजूर की मांग में इजाफा

मुकददस माह रमजान में खजूर की मांग में इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुकददस माह रमजान में खजूर की मांग में इजाफा
ओबरी/संभल। खजूर के बिना माह-ए- रमजान ये हो नहीं सकता, क्योंकि रमजान के पवित्र माह में खजूर की अहमियत इसलिए ज्यादा बढ़ जाती है की पैगंबर-ए-इस्लाम खजूर से ही रोजा खोलते थे। मुकद्दस माह-ए- रमजान में इफ्तार के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में खजूर की आमद हो चुकी है। बाजार में खाड़ी देशों की खजूर की कई किस्में मौजूद हैं। लेकिन रोजेदारों की पहली पसंद किमिया खजूर है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में सौ रुपये से लेकर बारह सौ रुपये किलो तक के खजूर उपलब्ध हैं।
बीते वर्षों की भांति इस बार भी रमजान के इस्तकबाल की पूर्व संध्या से पहले ही खजूर की दुकानें गुलजार हो गईं। खजूर की दुकान लगाने वाले तैयब आलम बताते हैं कि साल दर साल खजूर की मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में महंगे और सस्ते दोनों किस्म के खजूर हैं। महंगे में बारह सौ रुपये जबकि सस्ते में सौ रुपये किलो के खजूर हैं। संभल के बाजार में कई खाड़ी देशों के अजुबा, अंबर, ईरानी, किमिया, फर्द, मरियम आदि किस्मों के खजूर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ईरान, इराक, मदीना आदि शामिल हैं। लेकिन इस बार रोजेदार सबसे ज्यादा मांग किमिया खजूर की कर रहे हैं। जो करीब चार सौ रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।


खजूर से इफ्तार करना सुन्नत
इफ्तार में अपनी पसंद की चीजें खाने पीने पर कोई पाबंदी नहीं है। रोजेदार अपनी पसंद की कोई भी चीज खा सकता हैं। लेकिन इस्लाम की रिवायत के मुताबिक खजूर से इफ्तार करना सुन्नत है। - मौलाना सैयद रिजवान मियां, इमाम जामा मस्जिद ओबरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed