फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 thousand population is getting only three hours of water in 24 hours

Sambhal News: 20 हजार की आबादी को 24 घंटे में मिल रहा मात्र तीन घंटे पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
20 thousand population is getting only three hours of water in 24 hours
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका के लाइन पार क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या बनी हुई है। 24 घंटे में मात्र लोगों को दो से तीन घंटे पानी ही मिल पा रहा है। जिससे लोगों को गली-मोहल्लों में लगे हैंडपंप से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। जिससे करीब चार हजार घर प्रभावित बने हुए हैं। महिलाएं बदायूं चुंगी पर बने नलकूप पर खाली बाल्टियां लेकर पहुंची और प्रदर्शन किया। जबकि नगर शिकायत के बाद लोगों को शेड्यूल के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे आधा दर्जन से ज्यादा पानी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के लाइन पार क्षेत्र में 20 हजार लोगों की आबादी निवास करती हैं। इन लोगों को नगर पालिका के बदायूं चुंगी स्थित नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती थी। मगर कुछ माह से बदायूं चुंगी का नलकूप बंद कर तहसील स्थित नलकूप को प्रारंभ कर दिया गया। अब तहसील स्थित नलकूप से पानी की सप्लाई लोगों को दी जा रही है। मगर पिछले एक माह से लोगों को नगर पालिका के शेड्यूल के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका शेड्यूल सुबह छह से दस बजे, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक, शाम को छह बजे से दस बजे तक मिलती है। मगर लाइन पार क्षेत्र में सुबह दो घंटे व शाम एक घंटे पानी मिल पा रहा है। 24 घंटे में मात्र तीन घंटे ही पानी मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को गली-मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। इस नलकूप से इंद्रा कालोनी, गीता कालोनी, पॉवर हाउस कालोनी, कृष्णा नगर, प्रगति विहार, भगवती विहार, वीर सावरकर नगर आदि कालोनी जुड़ी है। जब नागरिक जलकल के जेई फोन करते हैं, तो वह फोन नहीं उठाते। लोगों का कहना है कि एक माह से यही आलम चल रहा है। जबकि अन्य क्षेत्रों में नगर पालिका के शेड्यूल के अनुसार पानी मिल रहा है। जिससे लाइन पार क्षेत्र के चार हजार घरों के बीस हजार लोग प्रभावित बने हुए हैं। शनिवार को महिला नलकूप पर बाल्टियां लेकर पहुंची और प्रदर्शन किया। इस दौरान फूलवती, मुन्नी, प्रेमवती, लक्ष्मी, सीमा, क्रांति, भूरी, मीना, बविता, कमलेश, आरती, प्रेमवती, सरोज गीता, रामा, ममता, ज्योति, सलोनी, हिमानी, शिवानी, प्रियंका, बिदिया, ज्वाला दीक्षित, खुशी, सरला, गुंजन, सुनीता, राधिका, सुमन, पारुल, अंजिल, वीर वाला, राखी, मीनाक्षी, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाइन पार क्षेत्र का नलकूप तहसील में स्थित है। इस समय कुछ स्थानों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। लीकेज होने पर सप्लाई बंद कर दी जाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। वैसे नगर पालिका के शेड्यूल के अनुसार पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज कुमार, जेई, जलकल विभाग, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed