फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 mentha factories lack NOCs from two departments; notices issued.

Sambhal News: घनी आबादी में संचालित 20 मेंथा फैक्टरियों के पास नहीं दो विभागों की एनओसी, नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
20 mentha factories lack NOCs from two departments; notices issued.
संभल। शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चल रही 20 मेंथा फैक्टरियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इन फैक्टरी संचालन के लिए जारी होने वाली दो विभाग की एनओसी नहीं है। जवाब मांगा गया है। एक महीने के अंदर जवाब नहीं दिया गया तो संचालन बंद कराया जाएगा। इसके अलावा 10 ग्रामीण क्षेत्र में संचालित फैक्टरी को भी नोटिस जारी हुए हैं। इसी क्रम में मेंथा कारोबारियाें ने डीएम और एसपी से मुलाकात की है। साथ ही औद्योगिक गलियारे में प्लॉट दिए जाने की मांग उठाई है। डीएम ने भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मेंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में मेंथा कारोबारियों ने डीएम और एसपी से मुलाकात की। फैक्टरी संचालकों को जारी किए गए नोटिस के बारे में अवगत कराया। यह नोटिस सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा जारी कि गए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में 20 मेंथा फैक्टरियां मेंथा तेल का उत्पादन कर रही हैं। ये सभी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। जांच के बाद इन 20 इकाइयों को धारा 152 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिए गए हैं। इन फैक्ट्रियों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग 10 मेंथा फैक्टरियां बिना अनापत्ति प्रमाणपत्रों के चल रही हैं। उन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं। कुल 29 नए नोटिस जारी हुए हैं, जबकि 3 मामले पहले से न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
मेंथा कारोबारियों की मांग
मेंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने बताया कि उनकी मुख्य मांग औद्योगिक गलियारे में प्लाॅट उपलब्ध कराने की है। वे अपनी इकाइयों को शहर से बाहर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करना चाहते हैं। डीएम ने औद्योगिक प्लॉट की व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed