{"_id":"5cbb7c77bdec222dcd5aa381","slug":"191555790967-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और काले हिरण को कुतों ने बनाया निवाला, शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और काले हिरण को कुतों ने बनाया निवाला, शव मिला
विज्ञापन
सौंधन/संभल। गेहूं काट रहे ग्रामीणों को काले हिरण का शव पड़ा मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव की पड़ताल की। हिरण का शव क्षतविक्षत हालत में था।
शनिवार की सुबह हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में काले हिरण का शव पड़ा मिला है। दरअसल योगेंद्र शर्मा के खेत में गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान मजदूरों की नजर हिरण के शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी खेत स्वामी को दी गई।
खेत स्वामी ने पुलिस और वन विभाग की टीम को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने हिरण के शव की जांच पड़ताल की। वन रक्षक रजीउल अब्बास का कहना है कि हिरण को कुत्तों ने नोंचा है। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव भी कई दिनों पुराना है। वन विभाग की टीम ने हिरण का शव दफन कर दिया है। मालूम हो इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई काले हिरण की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की माने तो गर्मी के मौसम में हिरणों पर हमले ज्यादा होते हैं।