फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 new corona positive in sambhal on tuesday

जिले में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
19 new corona positive in sambhal on tuesday
संभल। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दस नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1288 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी है।
विज्ञापन

को आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 13 वर्षीय किशोर, मोहल्ला सरायतरीन निवासी 25 वर्षीय युवक, चंदोसी के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला प्रगति विहार कालोनी निवासी 27 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी 13 वर्षीय किशोर, बहजोई की यादव कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी, संभल ब्लाक क्षेत्र के गांव मंढ़नपुर निवासी 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल संभल में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को किट से की गई जांच में संभल क्षेत्र के सिरसी निवासी 30 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी आठ वर्षीय बालक, नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी 26 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। रैपिड एंटीजन किट की जांच में चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवसी 25 वर्षीय महिला, इसी मोहल्ले का 25 वर्षीय युवक, चंदौसी में बाइपास रोड निवासी 56 वर्षीय महिला, नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी 48 वर्षीय महिला, शक्तिनगर निवासी 66 वर्षीय महिला, चंदौसी के संभल गेट निवासी 60 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला रामनौमी निवासी 38 वर्षीय महिला, बहजोई निवासी 30 वर्षीय महिला, नरोली के मंगलवाला निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए संक्रमित: 19
कुल संक्रमित: 1288
सक्रिय मरीज: 158
ठीक हुए मरीज: 1093
आज मौत: 0
कुल मौत: 25
स्वास्थ्य विभाग ने राज्यमंत्री सहित 17 के लिए कोरोना सैंपल
चंदौसी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राज्यमंत्री गुलाब देवी सहित उनकी टीम के 17 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। 20 अगस्त को विधान सभा सत्र शुरू हो रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्यमंत्री के आवास पर पहुंची और उनका कोरोना सैंपल लिया। इसके बाद राज्यमंत्री के साथ जाने वाली टीम व सुरक्षा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए बाहर भेज दिया गया हैं। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बताया कि सत्र में जाने से पूर्व उनकी व उनकी टीम की कोरोना जांच कराई जा रही हैं। ताकि आने-जाने में कोई परेशानी उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed