फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 lakh plants are not known, 23 lakh saplings are ready to be planted

19 लाख पौधों का पता नहीं, 23 लाख पौधों के रोपे जाने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
19 lakh plants are not known, 23 lakh saplings are ready to be planted
जुनावई ब्लॉक में बिलासपुर गांव की चरागाह जमीन पर पौधारोपण के बाद के हालात - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। वन के बिना जीवन संभव नहीं है। उनका संरक्षण भी जरूरी हैं पर प्रशासन और वन विभाग हर हकीकत को जानते हुए भी लापरवाह हो रहे हैं। जिस अनुपात में गत वर्षों में पौधे रोपित किए गए हैं, इस जनपद में अब तक वन तैयार हो जाने चाहिए थे। गत वर्ष वन विभाग सहित 26 विभागों ने करीब 19 लाख पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

उन पौधों में कितने जीवित बचे हैं, इसका किसी को पता नहीं हैं और इस वर्ष फिर से 23 लाख पौधे रोपित किए जाने की तैयारी चल रही है। अधिकारी पौधे लगवाकर भूल गए। देखरेख के अभाव में आधे से अधिक पौधे सूख गए अथवा टूट कर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद में वर्ष 2020-21 में वन विभाग सहित 27 विभागों ने मिलकर 19 लाख 69 हजार, 26 पौधे रोपित किए थे। इनमें से वन विभाग ने अकेले करीब 2.50 लाख पौधे रोपित किए थे। पौध रोपण अभियान हाईवे किनारे, नहर पटरी किनारे, सड़क किनारे ग्राम समाज, पोखर, चरागाह, अन्य विभाग की जमीन, कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर रोपित किए थे। अमर उजाला ने इनमें से कुछ स्थानों पर इसकी पड़ताल की, तो अधिकांश पौधे गायब मिले। जहां पौधरोपण किया था, वहां खुला मैदान पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश पौधे गायब हैं। केवल उनके स्थान पर गड्ढे का निशान बचा है या टूटे हुए पेड़ का सूखा तना खड़ा दिखाई दिया। पौधे रोपित करने के बाद किसी ने उनकी तरफ पलटकर नहीं देखा। उसी की देखरेख, पानी के अभाव में अधिकांश पौधे सूख गए। कुछ पौधे को छुट्टा पशुओं ने नष्ट दिया या कुछ को किसानों ने उखाड़ दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीन, चरागाह की भूमि में पौधे रोपण की जगह खाली मैदान दिखाई दे रहे हैं।
वर्ष रोपित पौधे
2018- 19 10.00
2019-20 14.00
2020-21 19.69
नोट: पौधों की संख्या लाख में और लगभग में हैं।
वन का दावा है कि उनके लगाए 85 फीसदी पौधे है जीवित
धरातल पर स्थिति भले ही कुछ हो, पर कागजों की स्थिति में हरियाली ही हरियाली है। वन विभाग के अफसरों का दावा है कि विभाग की ओर से ढाई लाख पौधे रोपित किए गए थे। इनमें से 85 फीसदी से अधिक पौधे जीवित हैं।

इस वर्ष 23.63 लाख पौधे लगाने की तैयारी
शासन से संभल जनपद को वर्ष 2021-22 में 23 लाख 63 हजार 83 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग सहित सभी 27 विभाग फिर से तैयारी में जुटे हैं। एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा और पौधरोपण अभियान की शुरूआत हो जाएगी। इसके बाद शासन स्तर से निर्धारित तिथि पर एक साथ एक ही दिन पौधे रोपित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed