{"_id":"663960e0f8d170d9eb047f84","slug":"1897-lakh-voters-will-choose-their-mp-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110281-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 18.97 लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 18.97 लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद
Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए संभल, चंदौसी, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 18.97 लाख से ज्यादा मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। संभल लोकसभा सीट पर इस बार तीन भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
सोमवार को बहजोई स्थित नवीन पुलिस लाइन से मतदान में लगे कार्मिकों और पुलिस बल को रवाना किया गया। संभल लोकसभा सीट पर 1995 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। जिसके लिए सोमवार को बहजोई नवीन पुलिस लाइन से 1212 पोलिंग पार्टियां संभल, चंदौसी और असमोली विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए रवाना हुईं। जबकि कुंदरकी और आंशिक बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद से 783 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं बदायूं लोकसभा सीट पर गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए बहजोई नवीन पुलिस लाइन से ही 436 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। देर शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदान कार्मिकों और पुलिस फोर्स को भेजा जा चुका था। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, सीडीओ भरत कुमार मिश्र और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा व्यवस्था संभाले रहे।
ये आजमा रहे अपनी किस्मत
प्रत्याशी दल
परमेश्वर लाल सैनी भाजपा
जियाउर्रहमान बर्क सपा
चौधरी सौलत अली बसपा
जयगम उल इस्लाम जनता शासन पार्टी
पवन कुमार लोग पार्टी
डॉ. राशिद पीस पार्टी
संतोष किसान क्रांति दल
अनुज वार्ष्णेय निर्दलीय
तौफीक अहमद निर्दलीय
महेंद्र सिंह निर्दलीय
मोहम्मद वसीम निर्दलीय
वसीम निर्दलीय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर कड़ी निगरानी में होगा मतदान
जिले में 584 क्रिटिकल और 33 बूथ वल्नरेबल हैं। इन बूथों पर पुलिस के अधिकारियों की निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान चौकसी बरतेंगे। अधिकारियों का दौरा भी इन्हीं बूथों पर रहेगा। जिससे किसी भी तरह की चूक न हो पाए। इसके अलावा कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जिला स्तर और सर्किल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान भी आठ हजार से ज्यादा लगे हैं।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया है एक महिला बूथ
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्पेशल महिला बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर तैनात मतदान कार्मिक भी सभी महिलाएं हैं। जहां महिलाओं को सुविधाओं के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है। जिले में संभल, चंदौसी, असमोली और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। इन चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया गया है।
पहली बार करेंगे 20447 युवा वोट
जिले में पहली बार 20447 मतदाता वोट का इस्तेमाल करेंगे। यह 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इसमें 12252 पुरुष मतदाता और 8195 महिला मतदाता हैं। इन युवा मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल सकता है। पहली बार मतदान करने के लिए यह उत्साहित हैं।
पेयजल और धूप से बचाव के लिए की गई व्यवस्था
जिन मतदान स्थलों पर धूप रहेगी वहां लाइन में लगे मतदाताओं के लिए पंडाल लगाया गया है। पानी की भी व्यवस्था की गई है। इसकी तैयारी सोमवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई है। मतदान कार्मिकों के लिए भी पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
बदायूं लोकसभा के लिए गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता करेंगे मतदान
संभल लोकसभा क्षेत्र में संभल, असमोली, चंदौसी, कुंदरकी व बिलारी आंशिक शामिल हैं। वहीं गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 413571 मतदाता हैं। इसमें 221689 मतदाता पुरुष, 191837 मतदाता महिला व 45 मतदाता अन्य शामिल हैं।
14 जोन व 142 सेक्टर में बांटा जिला
संभल जिले में 896 मतदान केंद्रों पर 1648 बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि व चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले को 14 जोन व 142 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। 783 बूथ कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में बने हुए हैं। इन बूथ के लिए मुरादाबाद जिले से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती है। संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 1995 बूथ पर 1897882 मतदाता मतदान करेंगे।
कंट्रोल रूम के नंबर
चुनाव आचार संहिता के लिए बहजोई कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम में बनाया गया है। कंट्रोल रूप के फोन 05921- 297201, इसके अलावा 297203, 297204, 297205, 297206 हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग के ट्रोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार व भ्रामक पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग से सोशल मीडिया सेल की निगरानी है। कोई भी व्यक्ति, मीडिया संस्थान, प्रत्याशी या उससे जुड़ा व्यक्ति सोशल मीडिया पर सूचना डालने से पहले स्वयं उसकी सत्यता की जांच कर लें। कोई भी भ्रामक सूचना, दुष्प्रचार, साम्प्रदायिकता से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जाती है तो संंबंधित सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट, शटडाउन, या डेड डाउन किया जा सकता है। साथ ही पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।