फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नए गन्ना किसानों को सदस्य बनाने का कार्य शुरू

नए गन्ना किसानों को सदस्य बनाने का कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नए गन्ना किसानों को सदस्य बनाने का कार्य शुरू
चंदौसी। क्षेत्र में गन्ना सर्वे शुरू हो गया है। इसके साथ ही नए गन्ना किसानों को सदस्य बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बीस सितंबर तक जो किसान सहकारी गन्ना विकास समितियों के सदस्य बन जाएंगे तो उनके गन्ने का सर्वे भी हो जाएगा और उन्हें चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन

शासन की व्यवस्था है कि जो किसान किसी भी सहकारी गन्ना विकास समिति का सदस्य होता है, उसे ही सट्टेदार बनाया जाता है और उसे ही गन्ने की पर्चियां जारी की जाती हैं। जिन पर चीनी मिल सरकारी भाव पर गन्ना खरीदती है। जिला गन्नाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हर साल ऐसा होता है कि कुछ नए काश्तकार गन्ना किसान बनते हैं तो कुछ किसानों का निधन हो जाता है, उनके स्थान पर उनके वारिस गन्ना किसान बनते हैं।
विज्ञापन

इन नए गन्ना किसानों को समितियों का सदस्य बनना आवश्यक है। क्योंकि सदस्य होने पर ही चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे। नए किसानों के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है, जो 20 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी संबंधित सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय में जाकर 221 रुपये सदस्यता शुल्क, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करके सदस्यता ले सकते हैं।
किसानों को ध्यान रखना है कि वह अपनी सदस्यता रसीद लेना न भूलें। इस रसीद को अपने पास संभाल कर रखें। गन्ना सर्वे शुरू हो गया है। अपने खेत में मौजूद रहकर अपने सामने अपना सर्वे कराएं। सर्वे का घोषणा पत्र जरूर भरें और सर्वे की भी रसीद प्राप्त करें।

एसएमएस पर भी मिलेेगी सर्वे की जानकारी
चंदौसी। प्रदेश शासन ने गन्ना सर्वे का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी किसान सर्वे से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही गन्ना सर्वे का तिथिवार कार्यक्रम संबंधित चीनी मिल की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। टीम प्रभारी का नाम व मोबाइल फोन नंबर भी रहेगा। जिस पर किसान फोन भी कर सकते हैं। इसके साथ एसएमएस से भी किसानों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed