फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अनुदान राशि निकालकर शौचालय नहीं बनवाने पर होगी एफआईआर

अनुदान राशि निकालकर शौचालय नहीं बनवाने पर होगी एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अनुदान राशि निकालकर शौचालय नहीं बनवाने पर होगी एफआईआर
जुनावई/चंदौसी। ब्लाक जुनावई में गुरुवार को जिला कोआर्डिनेटर, एडीओ (पंचायत) ने ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कहा गया कि यदि शौचालय की अनुदान राशि का दुरुपयोग किया गया तो लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर होगी। प्रधान व सचिवों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत प्रशिक्षण के पहले दिन एडीओ (पंचायत) वसीम अब्बास ने बताया कि अब जल्द ही सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों का डोंगल सिस्टम हो जाने के बाद चेक काटने की व्यवस्था पूर्ण रूप से खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में पंचायत निधि से कराए गए सभी कार्य की क्रिया सॉफ्ट फींडिग को तुरंत कराने के साथ सभी अभिलेखों को पूरा कर कार्यालय में जमा करा दें। पत्रावली जमा करने के उपरांत पिछले वर्ष में ग्राम पंचायत में आए धन के आधार पर ही 15 प्रतिशत धन को बढ़ाकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में कार्ययोजना को तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य योजना को तैयार करने में सबसे पहले स्कूल एवं पंचायत घर एवं सरकारी धरोहर को वरीयता पर रखने की बात कही। ब्लाक स्तर पर 12 प्राथमिक को माडल स्कूलों का दर्जा मिलने पर उन स्कूलों को इंग्लिस मीडियम स्कूल से भी बेहतर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 4848 गोवंसीय पशु खुले में घूम रहे हैं। इनकी सुरक्षा एवं देखरेख के लिए संभल जिले के कैला देवी में स्थान चुन लिया गया है। जिला कोर्डिनेटर सुषमा राघव ने कह कि ब्लाक में 17 हजार से अधिक लाभार्थियों के शौचालय बनाने में 22 करोड़ के लगभग धन खर्च किया गया है।

जबकि पूरे जिल में छूटे हुए लाभार्थियों के लिए 48 हजार शौचालय बनाने की अनुमित मिल गई है। सभी प्रधान शौचालय की डिजिटल डायरी को बनवा लें। जिससे कि शौचालय तोड़ने वाले एवं धन निकाल कर न बनवाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके।
इस मौके पर नवनीत कुमार, अक्षय कुमार कुनाल बाबू, एडीओ नेतराम सिंह सहित ग्राम प्रधान दिलीप सिंह, सत्यपाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed