फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मतदान करने डेनमार्क से अपने गांव आए हैं यशपाल

मतदान करने डेनमार्क से अपने गांव आए हैं यशपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने डेनमार्क से अपने गांव आए हैं यशपाल
बबराला। अपने देश के लोकतंत्र में आस्था रखने वाले इंजीनियर हर बार की तरह इस बार भी मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंचे हैं। विधानसभा गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरफरी के रहने वाले यशपाल सिंह पुत्र ओंकार सिंह वर्ष 1990 से ही विदेश में इंजीनियरिंग की नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक आधा दर्जन से अधिक देशों में नौकरी कर चुके यशपाल सिंह वर्तमान में डेनमार्क की एक प्रसिद्ध कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अपने देश में अच्छी सरकार चुनने के लिए वह मतदान में अपनी भागीदारी जरूर निभाते हैं और हर बार की भांति इस बार भी मतदान के लिए अपने गांव के बूथ पर मतदान करेंगे। वह अपने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों में होने वाली शादी विवाह में नहीं पहुंच पाते लेकिन देश में जब भी लोकसभा का चुनाव होता है तो वे मतदान के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बेंगलुरु में रहकर अपने देश के मतदान में भागीदार बन जाता है। जबकि खुद का मतदान करने अपने गांव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed