फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जन औषधि केंद्र पर लटके रहते हैं ताले, कैसे मिले गरीबों को लाभ

जन औषधि केंद्र पर लटके रहते हैं ताले, कैसे मिले गरीबों को लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र पर लटके रहते हैं ताले,  कैसे मिले गरीबों को लाभ
संभल। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सरकारें प्रयासरत हैं। वहीं सस्ते दामों पर दवाईयों की ब्रिकी के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र पर लगे ताले मरीजों को चिड़ा रहे हैं। जिससे सस्ते दामों में दवा खरीदने का सपना देखने वाले मरीजों को मजबूरन निजी मेडिकल पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगर केंद्र खुला भी मिल जाए तो दवा का स्टोक नहीं मिलता। लिहाजा गरीबों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं को स्वास्थ्य विभाग पलीता लगा रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने हाल जाना तो नगर स्थित जन औषधि केंद्र का ताला लगने के कारण दर्जनों लोग भटकते नजर आए।
विज्ञापन

मरीज शील कुमार ने बताया कि वह कई बार दवाई लेने आए। लेकिन केंद्र हमेशा बंद ही मिलता है। अरविंद ने बताया कि जन औषधि केंद्र कभी कभार खुला मिलता है। लेकिन पूरी दवा नहीं मिल पाती। मजबूरन लोगों को बाजार मूल्य पर दवाई खरीदनी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर खुले औषधि केंद्र तो पूरी नहीं मिलती दवा
संभल। जन औषधि केंद्र सरकार ने निम्न वर्ग की सहूलियत के लिए खुलवाए हैं। जिससे सरकारी दरों पर अच्छी दवाई उपलब्ध कराई जा सके। लेकिन कभी केंद्र बंद तो कभी दवाईयों के स्टॉक में कमी से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अपनी जिम्मेदारी को नकार रहे अधिकारी
संभल। नगर के जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी सीएमएस की है। जिसकी पुष्टि जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर रहीं हैं लेकिन गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने वाले सीएमएस डा. एके गुप्ता ने बताया कि जन औषधि केंद्र बंद रहता है या फिर खुला है इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है।


सीएमओ बोलीं जांच कराएंगे
संभल। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में संचालित जल औषधि केंद्र सरकार की एक योजना है जो स्वास्थ्य विभाग के अधीन आती है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी भी वहां के सीएमएस की है। अगर वह अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं तो हम इसमें जांच कराके कार्रवाई कराएंगे। किसी भी सरकारी योजनाओं के लिए विभाग लापरवाही नहीं बरतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed