{"_id":"5ebed57b8ebc3e90af11c66f","slug":"16-workers-injured-in-road-accident-sambhal-news-mbd3493220157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी मजदूरों को लेकर जा रही मिनी बस पलटी, 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी मजदूरों को लेकर जा रही मिनी बस पलटी, 16 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग स्थित टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के नजदीक मिनी बस पलट गई। इसमें चीनी मिल में काम करने वाले 13 कश्मीरी मजदूरों समेत 16 लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को बुलंदशहर के अनूपशहर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा उस समय हुआ जब एक साइकिल सवार प्रवासी मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर बस की तरफ आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में बस पलट गई।
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे रजपुरा चीनी मिल में मजदूरी करने वाले कश्मीर के 13 लोग मिनी बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन मजदूरों को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात नौ बजे ट्रेन पकड़नी थी। मिनी बस जैसे ही गवां-बबराला मार्ग स्थित टी-प्वाइंट चौकी के नजदीक पहुंची तो सामने से साइकिल सवार आ गया। चालक ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बस चालक गुरमीत सिंह, गगनदीप सिंह, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल लतीफ, मुस्ताक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य 11 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से जिला बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं साइकिल सवार मजदूर ने बताया कि वह दिल्ली से बदायूं के इस्लामनगर जा रहा है। अचानक बस सामने से आई तो वह घबरा गया। चालक ने बस दूसरी तरफ मोड़ी तो पलट गई। साइकिल सवार को भी काफी चोटें आईं हैं।