{"_id":"5eefac1a8ebc3e43382fe765","slug":"16-new-corona-positive-in-sambhal-on-sunday-sambhal-news-mbd3532609127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नए 16 मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 275 पहुंच गई है। इन मरीजों में ज्यादातर लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की तलाश में जुट गया है। रविवार को निकले संक्रमित मरीजों में सरायतरीन निवासी 38 वर्षीय महिला संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।
33 वर्षीय मीट फैक्टरी कर्मचारी साथी के संपर्क में आने से संक्रमित पाया गया है। पंजू सराय निवासी 18 से 22 वर्षीय तक के चार युवक, 45 व 54 वर्षीय दो महिलाएं, 15 व 17 वर्षीय दो किशोरियां और 18 वर्षीय युवती संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग संक्रमित स्वास्थ्य कमी के संपर्क में रहने से संक्रमित हुए हैं। यह सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। बबराला निवासी 18 वर्षीय युवती दिल्ली से संक्रमण लेकर लौटी है।
गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति की 45 वर्षीय पत्नी, 12 वर्षीय बेटी व 17 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार दिल्ली से यात्रा कर लौटा है। इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग तलाश कर रहा है। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला पंजू सराय से संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे 16 लोगों को क्वारंटीन किया है। इन सभी की जांच के लिए नमूूने लिए जाएंगे।