{"_id":"5cf04009bdec2207087150ea","slug":"15592489515-sambhal-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान पर गर्मी का सितम, फलों में रोजेदारों की पहली पसंद है तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान पर गर्मी का सितम, फलों में रोजेदारों की पहली पसंद है तरबूज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी (संभल)। माह-ए-रमजान की बात हो और फलों का जिक्र न हो यह हो ही नहीं सकता। लेकिन इस बार भीषण गर्मी के सितम के चलते रोजेदारों का सबसे पसंदीदा फल तरबूज बना हुआ है। रोजेदार इफ्तारी में तरबूज का सेवन सबसे ज्यादा कर रहे हैं।
तरबूज रोजेदारों की पहली पसंद बना हुआ है। चिलचिलाती धूप और आग की लपटों सी झुलसा देने वाली गर्मी में शरीर को सर्वाधिक पानी की जरूरत होती है। रोजेदार पंद्रह घंटे तीस मिनट के लंबे समय के अंतराल तक भूख-प्यास को भूलकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहते हैं।
इसके बाद इफ्तार में तरबूज पसंद करते हैं क्योंकि तरबूज में 99 प्रतिशत पानी होता है। जो रोजेदार की सेहत के लिए सबसे ज्यादा मुफीद है। माह-ए-रमजान में तरबूज की मांग ज्यादा है। पहले रमजान को तरबूज 20 रुपये किलो बिक रहा था। खास बात यह है कि गर्मी और लू के चलते रोजेदारों में तरबूज की मांग अभी भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जबरदस्त मांग के चलते तरबूज के दामों में गिरावट लगातार जारी है। तरबूज फुटकर में पांच रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। तरबूज की खेती करने वाले किसान रऊफ ने बताया कि पालेज से इकट्ठा तरबूज खरीदने पर दो से तीन रुपये किलो की दर से पड़ रहा है। इसी वजह से सस्ती दर पर तरबूज रोजेदारों को मिल रहा है।