{"_id":"5ceedac4bdec2207897f30d4","slug":"15591574913-sambhal-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबराला-गवां मार्ग पर हादसे में महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबराला-गवां मार्ग पर हादसे में महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बबराला-गवां मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। यह हादसा देऊपुरा गांव के निकट दो बाइकों की टक्कर में हुआ है। दो घायलों का संभल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा निवासी छोटे पुत्र करन सिंह मंगलवार की रात अपने खेत से बाइक से लौट रहा था। उसकी बाइक पर पत्नी जलधारा (38) भी सवार थी। छोटे की बाइक देऊपुरा मोड़ पर गवां की ओर से आ रही बाइक से टकरा गई। इसमें छोटे की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे और दूसरी बाइक पर सवार धनारी थाना क्षेत्र के गांव कला निवासी घासीराम, पीपरवाली निवासी रवि तथा रजपुरा क्षेत्र के गांव भोपतपुर का निवासी किशनपाल घायल हैं।
राहगीरों ने हादसे की जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। डायल 100 पुलिस और एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को रजपुरा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल छोटे और घासीराम को संभल रेफर कर दिया। वहीं रवि और किशनपाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।