फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सचिवों ने ब्लाक प्रमुख जुनावई पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

सचिवों ने ब्लाक प्रमुख जुनावई पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सचिवों ने ब्लाक प्रमुख जुनावई पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
बहजोई। विकासखंड जुनावई के ब्लाक प्रमुख पर ग्राम पंचायत सचिवों को प्रताड़ित व अभद्रता करने के मामले में जिले भर के ग्राम पंचायत सचिव व एडीओ जिलाधिकारी से मिले और शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 25 मई 2019 को विकासखंड जुनावई में खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने समीक्षा बैठक ली थी। बैठक के बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को अपने कक्ष में बुलाया। पत्र में बताया गया कि ब्लाक प्रमुख ने सभी सचिवों से कहा कि ग्राम पंचायत के ग्राम निधि प्रथम खाते में प्राप्त 14 वां वित्त/राज्य वित्त की धनराशि का 2 प्रतिशत, स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए ग्राम निधि-6 खाते में प्राप्त धनराशि का 1 प्रतिशत तथा मनरेगा कार्य के लिए प्राप्त धनराशि का 2 प्रतिशत धनराशि प्रति ग्राम पंचायत उन्हें दें। इस पर सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सचिव शिवकुमार को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया और कुनाल के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवों का कहना था कि वह ग्राम पंचायतों में कार्य करने में असहाय महसूस कर रहे हैं। पूर्व में भी ब्लाक प्रमुख की ओर से कई बार अभद्रता की जा चुकी है। ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई करने की मांग की गई। शिकायती पत्र सौंपने वालों में पवन कुमार शर्मा, नवनीत कुमार मिश्रा, गौरव कुमार सैनी, कुलवंत सिंह, ओमवीर सिंह, उमेश कुमार, वसीम अब्बास, नवनीत यादव, रामौतार गौतम, रतन त्रिवेदी व अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सचिवों की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार व झूठे हैं। मैंने तो बैठक के दौरान सभी सचिवों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से करने तथा जनता की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही थी। किसी भी सचिव से अभद्रता या जाति सूचक शब्द नहीं कहे गए।
दिव्य प्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख, विकासखंड जुनावई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed