फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जान बूझकर रोजा छोड़ने पर 60 गरीबों को खाना खिलाए जाने का है हुक्म

जान बूझकर रोजा छोड़ने पर 60 गरीबों को खाना खिलाए जाने का है हुक्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जान बूझकर रोजा छोड़ने पर 60 गरीबों को खाना खिलाए जाने का है हुक्म
संभल। मुकद्दस माह रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। इस अशरे में ही जहन्नुम की आग से निजात की दुआ मांगी जाती है। हर बालिग के लिए रोजा रखना फर्ज है। इसके लिए कहीं कोई छूट नहीं दी गई है। मजबूरी और बीमारी होने पर कुछ नियम के मुताबिक रोजा कजा यानी छोड़ा जा सकता है। लेकिन उसके लिए शरीयत के नियम का पालन करना होता है। मजबूरी खत्म होने पर छूटा हुआ रोजा रखना होता है।
विज्ञापन

यदि किसी ने जानबूझकर रोजा छोड़ा है तो उसके लिए अलग नियम हैं। साथ ही छूटे रोजे को रखने का हुक्म है। मौलाना नईम अशरफ बताते हैं कि रोजा हर बालिग पर फर्ज है। मजबूरी में शरीयत की तरफ से कुछ छूट दी गई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग रोजे रखने की हालत में नहीं हैं तो उन्हें हर छूटे हुए रोजे के बदले 2 किलो 50 ग्राम गेहूं गरीब को देना होगा। जब मजबूरी खत्म हो जाएगी तो छूटे हुए रोजे भी रखने होंगे। मौलाना ने बताया कि जिस व्यक्ति ने जानबूझकर एक रोजा छोड़ दिया तो शरीयत का हुक्म है कि उस व्यक्ति को 60 गरीब लोगों को खाना खिलाना होगा। ईद के बाद छूटा हुआ रोजा भी रखना होगा। शरीयत द्वारा बताए गए जुुर्माने को फिदिया कहा जाता है। रमजान के महीने में रोजा रखने का सवाब ज्यादा होता है। आम दिनों में रोजे का सवाब रमजान के बराबर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed