{"_id":"689900aff0210ee6a30da963","slug":"145-feet-tall-ganesha-statue-awaits-inauguration-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122130-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 145 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 145 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को उद्घाटन का इंतजार
Mon, 11 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के गजानन हाॅल में भगवान गणेश की 145 फीट की प्रतिमा। संवाद
- फोटो : चंदाैसी
चंदौसी (संभल)। गणेश मंदिर के सामने गजानन हॉल में बनी 145 फीट ऊंची श्री गणेश प्रतिमा को अब उद्घाटन का इंतजार है। प्रतिमा के बेसमेंट में नवगृह स्थापित होने शेष रह गए हैं। वहीं श्री गणेश मेला परिषद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्घाटन का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन तिथि निर्धारित होने पर नवगृह प्रतिमाओं को भी विराजमान कर दिया जाएगा।
मेला संस्थापक स्व. डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता का सपना था कि वह शहर में गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा स्थापित करें। शुरुआत में मेला सीता रोड पर सड़क किनारे लगता था। वर्ष 1986 में जब गणेश मेला इंदिरा मार्ग पर मैदान में सिफ्ट हुआ था।
तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने मेला परिसर में बनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया था। तब मेला संस्थापक ने मेला ग्राउंड में गणपति प्रतिमा को स्थापित करने की योजना बनाई। 1990 के दशक में प्रतिमा निर्माण भी शुरू हो गया। वर्ष 2002 में 105 फीट ऊंची प्रतिमा बन कर तैयार भी हो गई। उसी साल प्रतिमा अचानक धराशायी हो गई थी, जिससे उस स्थान पर गणेश स्मृति स्तंभ स्थापित कर दिया गया। उसके बाद 2002 से ही श्री गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल परिसर में 145 फिट ऊंची गणेश प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया। उड़ीसा, रूड़की, दिल्ली समेत चंदौसी के इंजीनियरों ने प्रतिमा बनाने का कार्य किया। वर्ष 2022 में प्रतिमा बन कर तैयार हो गई। अब बेसमेंट में नवगृह स्थापित किए जाने हैं।