फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ

गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ
बहजोई। जिले में गोआश्रय स्थलों को लेकर अफसर गंभीर हैं। इसी के तहत सीडीओ ने बहजोई ब्लाक में आने वाले तीन गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इसमें सीडीओ ने गो समेत गोवंशीय पशुओं के रख-रखाव समेत खान-पान की व्यवस्था का जायजा लिया। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रमेश चंद्र के साथ विकासखंड बहजोई के गांव वहांपुर पट्टी पहुंचकर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि मौके पर सामने आया कि जिला पंचायत की ओर से बने गोआश्रय स्थल में छोटे-बड़े 34 गोवंशीय पशु थे। टीन शेड पड़ा हुआ था। चारों ओर लोहे के तार की फेंसिंग बनी हुई थी। पशुओं को चारे के तौर पर भूसा खिलाया जा रहा था। इसको लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरूण कुमार भारती व अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि पशुओं के चारे की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तत्काल खाता खुलवाकर धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में हस्तांतरित करने को भी कहा गया है। इस बीच सीडीओ ने गोवंशीय पशुओं को गुड़ व खीरा समेत अन्य आहार खिलाए। इसके बाद सीडीओ ने गांव सादातबाड़ी में पहुंचकर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
सादातबाड़ी में 251 गोवंशीय पशु थे। सीडीओ ने बताया कि यहां पशुओं को गुणवत्तापूर्ण चारा उचित मात्रा में दिया जा रहा था। पशुओं को श्रेणीवार रखा गया था। इसके बाद पाठकपुर में बने गोआश्रय स्थल में निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने देखा कि पशुओं को चारा ठीक-ठाक दिया जा रहा था।


ग्राम प्रधानों ने उठाया धनराशि की कमी का मुद्दा
बहजोई। गोआश्रय स्थलों पर निरीक्षण के दौरान सीडीओ के सामने ग्राम प्रधानों ने धनराशि की कमी का मुद्दा उठाया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि जितनी राशि पशुओं के चारे के लिए दी जा रही है, उतने में तो केवल भूसा ही मुश्किल से आता है। पशुओं के चारे को गुणवत्ता परक बनाए जाने के लिए और धनराशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed