{"_id":"5cc600febdec2207657b80dd","slug":"141556480254-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी गेहूं के खेत में आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी गेहूं के खेत में आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दमकल को सूचना दी साथ ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रविवार की सुबह दस बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल निवासी सुमंत्रा पत्नी परम सिंह के गेहूूं की फसल में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया तब तक करीब 13 बीघा फसल जल गई।
पीड़िता ने बताया कि उनके खेत से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार को लाइन में फाल्ट हुआ और चिंगारी खेत में गिर गई। इससे पूरी फसल में आग लग गई। जबकि इस जर्जर लाइन को बदलने की काफी समय से मांग कर रहे थे। लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जर्जर लाइन के कारण ही गेहूं की फसल में आग लगी है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
असमोली क्षेत्र में छह बीघा में लगी गेहूं की फसल जली
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम में गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक पीड़ित ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। रविवार की शाम 5 बजे करीब अशोक कुमार के गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीड़ित को दी। मौके पर पहुंचे तो पूरी फसल में आग लग चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि कोई व्यक्ति बीड़ी या सिगरेट फेंक गया होगा। जिससे यह आग लग गई। इस हादसे में करीब 40 हजार रुपये का नुकसान बताया है।