{"_id":"5c75967abdec222c5102927d","slug":"141551210106-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था 6 मार्च से लागू होगी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था 6 मार्च से लागू होगी, आदेश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। इसमें वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वाहन चालक को फिटनेस जांच खत्म होने से 45 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा करके समय भी लेना पड़ेगा। जिससे वह अपने निर्धारित समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर सके। यह नई व्यवस्था एक हफ्ते में शुरू हो जाएगी।
इस व्यवस्था के लागू होने से भीड़भाड़ का झंझट खत्म हो जाएगा। जिससे कर्मचारी के साथ वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। वाहनों की फिटनेस जांच अब जब चाहे नहीं होगी। परिवहन विभाग में जांच के लिए एक सिस्टम तैयार किया जा रहा है। नए सिस्टम में वाहनों की जांच से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
एआरटीओ छबि सिंह चौहान ने बताया कि विभाग की नई व्यवस्था के तहत आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर वाहन की फिटनेस खत्म होने से 45 दिन पहले आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ ही वह फिटनेस जांच फीस जमा कराएगा और एक निर्धारित दिन तय करेगा।
विज्ञापन
जबकि अब तक यह व्यवस्था एक हफ्ता की थी। जिसमें वाहन स्वामी को आना होता था। नहीं आने पर निर्धारित समय से प्रतिदिन 50 रुपये जुर्माना देना होता था। फिटनेस की तिथि से एक वर्ष पूर्व तिथि मिलने की जो प्रक्रिया थी वह भी समाप्त हो गई है।
यह प्रक्रिया 6 मार्च से लागू हो जाएगी। यह कदम विभाग की ओर से इसलिए उठाया जा रहा है ताकि कार्यालयों से भीड़ कम की जा सके और दलालों की सक्रियता कम हो। ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में यही प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे भीड़ काफी कम हो गई है।