फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   14 students of the district are trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे हैं जिले के 14 छात्र-छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
14 students of the district are trapped in Ukraine
संभल। वीएन कराजिन खारकिव नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे पांच विद्यार्थियों ने यूक्रेन में हुए धमाकों की जानकारी परिजनों को देते हुए कहा कि भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे युद्ध शुरू हुआ। हालातों के बारे में बताया कि धमाके के बाद कोई नहीं सो सका। खिड़की से बाहर का माहौल देखा तो भगदड़ मची हुई थी। हालात देखते हुए सभी खौफ में हैं। विद्यार्थियों ने अभिभावकों से घर बुलाने की बात कही है। शहर युद्ध क्षेत्र से 30 किलोमीटर दूर बताया। यूक्रेन में जिले के 13 विद्यार्थी फंसे हैं। सभी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव हाजीपुर निवासी इमरान के अनुसार उनके बेटे मोहम्मद शादमान ने बताया कि यूक्रेन के समयानुसार बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे (भारतीय समयानुसार करीब साढ़े सात बजे) तेज धमाकों के साथ बेड हिल गया। बाहर देखा तो भगदड़ मची हुई थी। तभी युद्ध शुरू होने की जानकारी मिली। धमाके के बाद हास्टल में कोई नहीं सो सका। कहा कि किसी तरह उसे घर बुला लिया जाए। गांव मदाला निवासी अदनान पुत्र मोहम्मद असरार ने दिन में ढाई बजे परिजनों को बताया कि पूरे शहर में भगदड़ मची हुई है। वह और उसके साथी मोहम्मद आतिफ पुत्र आसिफ और बदरूद्दीन पुत्र गुलाम साबिर भी परेशान हैं। सभी ने घर बुला लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के जनेटा गांव निवासी मोहम्मद कैस ने अपने सुबह अपने पिता हाफिज एजाज को बताया कि विश्वविद्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। अगले आदेश के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मोहम्मद शारिक ने अपने भाई मोहम्मद आसिफ को बताया कि मार्शल लॉ घोषित हो चुका है जिससे हालात में तनाव की स्थिति है। ये दोनों पोल्टावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं जो युद्ध क्षेत्र यहां से करीब 400 किलोमीटर बताया गया है। इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे मोहम्मद शुऐब ने अपने पिता मुजफ्फर हुसैन को हालात ज्यादा खराब न होने लेकिन बाजार बंद होने की जानकारी दी। युद्ध क्षेत्र से करीब 800 किलोमीटर दूर कीव शहर में पढ़ाई कर रहे गांव रुकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद फैजान ने अपने पिता को हालात सामान्य होने की जानकारी दी। बताया कि बाजार एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। गांव राया बुजुर्ग निवासी अबुल हसनान ने अपने भाई अबुल वकार को बताया कि यहां हमला तो नहीं हुआ है लेकिन विमान सेवाएं बंद होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। गांव सदीरनपुर निवासी मोहम्मद साकिब ने अपने भाई आकिब को बताया कि हालात को देखते हुए टिकट कराने का प्रयास कर रहा है। गांव परियावली निवासी मोहम्मद शुऐब के ताऊ युनूस ने बताया कि हर दिन बात चल रही है। हालात तो सामान्य हैं लेकिन युद्ध के चलते चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed