फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   135 patients were treated in the health fair

Sambhal News: आरोग्य मेले में 135 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
135 patients were treated in the health fair
जुनावई के अहरोला नवाबाबाद पीएचसी पर मरीजों को देखते चिकित्सक: - फोटो : विभाग
जुनावई(संभल)। कस्बे की अहरोला नवाबाद पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें 135 के करीब मरीज अपनी बीमारियों का उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें पेट रोग के 16, त्वचा के 26, बुखार व सर्दी जुकाम के 24, नेत्र के छह, बीपी तीन, शुगर दो सहित अन्य बीमारियों के 58 मरीज रहे। सीएचसी चिकित्सक डॉ. दिवाकर गुप्ता ने बारी- बारी से मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा और सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में हमें थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। रात को हल्का खाना ले। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करे। दोपहर में भी गर्म कपड़े पहनें। इस दौरान फार्मासिस्ट पवन कुमार, महेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनारी में 105 मरीजों की जांच की
धनारी(संभल)।
कस्बे की पीएचसी पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में 105 मरीज अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी- जुकाम व खांसी के 75, त्वचा के आठ, पेट संबंधित 13, एनीमिया के छह और अन्य बीमारियों के तीन मरीज रहे। इसके अलावा पांच गर्भवती और तीन टीबी मरीजों की जांच की गई। मेले में डॉ. एचआर रहमान ने बताया कि इन दिनों गुनगुने पानी का सेवन करें। बताया कि ठंड के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर होता है, इसलिए बाहर के खाने व तेलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें। तीन दिन से अधिक खांसी रहने पर टीबी जांच कराएं। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन दुर्गेश यादव, नरेश चन्द, दुर्गेश कुमार, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

बबराला में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज पहुंचे

बबराला(संभल)। नगर की पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे 110 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच डॉ. विनय गंगवार ने की। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के रहे। इसके अलावा त्वचा व पेट संबंधित मरीज आए। सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाई व जरूरी परामर्श दिए गए। चिकित्सक ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से लोग लापरवाह हो जाते हैं। ऐसे में वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बीमारियों से बचने के लिए हमें बाहर का भोजन नहीं करना चाहिए। शरीर में जरा सी भी तकलीफ होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर न लें। इस दौरान मानवेंद्र शर्मा, विशेष कुमार, मंजू, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article