Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1321 people did not get second dose of vaccine to prevent corona

कोरोना से बचाव के लिए 1321 लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
1321 people did not get second dose of vaccine to prevent corona
संभल। जिले में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत दूसरे कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इससे सरकार के शत-प्रतिशत टीकाकरण की मंशा को झटका लग रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अरशद रसूल ने बताया कि जिले में कुल 1321 फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्कर ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इनमें 661 फ्रंट लाइन वर्कर व 660 हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर में जिले भर से पुलिस व होमगार्ड विभाग के 401, नगर निकाय व नगर पंचायत के 110 व पंचायत विभाग के 80 तथा हेल्थ लाइन वर्कर में स्वास्थ्य विभाग के 660 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों व दफ्तरों से जुड़े 473 व निजी अस्पतालों से जुड़े 187 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

149 राजस्व कर्मियों को नहीं लगी पहली डोज
बहजोई। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अरशद रसूल ने बताया कि जिले में 149 राजस्व कर्मी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज न लगवाने को लेकर संबंधित विभागों के अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है, जिससे कि दूसरी डोज से छूटे हुए अधिकारी व कर्मचारी समय रहते टीका लगवा लें।
पंकज कुमार विश्नोई, कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी/ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed