{"_id":"5bb90d85867a55166a3e03c6","slug":"131538854277-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, थमा दिया 1.74लाख की वसूली का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, थमा दिया 1.74लाख की वसूली का नोटिस
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। प्रत्येक माह समय से बिल जमा करने वाले एक उपभोक्ता को विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही भारी पड़ गई है। विभाग की ओर से उसे 1.74 लाख रुपये की वसूली का नोटिस थमा दिया गया है। पीड़ित नोटिस और भुगतान की रसीदों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बबराला को नई डिवीजन बनाने के कारण त्रुटि हुई है।
कस्बा बबराला के स्टेशन रोड पर रहने वाले यशपाल गुप्ता को विद्युत विभाग की ओर से 1.74 लाख रुपये की वसूली का नोटिस दिया गया। वसूली के नोटिस को देखकर उनके पैरों की जमीन खिसक गई। क्योंकि वह हर माह बिल का भुगतान कर रहा था। यशपाल गुप्ता का कहना है कि 22 सितंबर को उन्होंने पिछले माह का बिल का भुगतान किया था, लेकिन अचानक विभाग की ओर से उन्हें 1,74,283 रुपये का नोटिस थमा दिया गया है। अब इस नोटिस को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। जहां सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
-------------------------------------------------
यह प्रकरण हमारी जानकारी में है। नया डिवीजन बनाने से चंदौसी की कुछ फाइलें बबराला के लिए स्थानांतरित नहीं हुई है, जिसकी वजह से पुराने बिल का रिकॉर्ड हमारे पास नहीं है और भूल से वसूली का नोटिस बन गया है। जिसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रखंड- बबराला।