{"_id":"5bb90cb4867a556882568af3","slug":"131538854068-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रही छेड़खानी की पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रही छेड़खानी की पीड़िता
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा/बबराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजरे की फसल की निराई करते समय गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। कार्रवाई न होने के कारण पीड़िता अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। पीड़िता का कहना है कि वह 14 सितंबर की शाम 5 बजे गांव के निकट बाजरा के खेत में फसल की निराई कर रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया।
शोर मचाने के बाद उसके साथ की महिलाएं वहां आ गईं। जिसके बाद युवक धमकी देकर भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। वहीं, रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर पीड़िता हमारे पास आती है तो हम कार्रवाई करेंगे।