फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रजपुरा कांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, अब साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी

रजपुरा कांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, अब साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी

Sat, 21 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा कांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, अब साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी
संभल/बबराला। रजपुरा क्षेत्र के गांव में गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाने की वारदात के पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब पुलिस शनिवार को अदालत में पेश करेगी। चार आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र दाखिल करेगी। वहीं सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी गैंगरेप पीड़िता के परिवार को भय है। उन्हें किसी भी अनहोनी का डर सता रहा है। इसका उल्लेख करते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जुलाई को रात गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जला दिया गया था। वारदात में पांच नामजद थे। इसमें एक आरोपी महावीर हाथ नहीं आया था। पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। रजपुरा के कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को रात्रि बताया कि पांचवें आरोपी महावीर को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी कहीं दूर भागने की फिराक में था। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस केस की जांच में सभी साक्ष्य जुटाएगी ताकि आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि गैंगरेप पीड़िता के ममेरे भाई से बातचीत का ऑडियो टेप अहम साक्ष्य है। उससे विवेचनाको बहुत बल मिला है। चश्मदीद मासूम का बयान और परिस्थिति जन्य साक्ष्य भी केस को मजबूत कर रहे हैं। गवाहों के बयान दर्ज कर घटना से संबंधित फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी। सारे साक्ष्यों को लेने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


गैंगरेप पीड़िता का पति बोला- परिवार को है खतरा, सुरक्षा चाहिए
संभल/बबराला। रजपुरा कांड में मुख्य गवाह गैंगरेप पीड़िता की आठ वर्षीय बेटी की जान को खतरा बताते हुए पीड़िता के पति ने सुरक्षा की मांग की है। पति ने बताया कि इस केस में आरोपियों के खिलाफ अहम साक्ष्य देने वाले और पैरवी कर रहे पीड़िता के ममेरे भाइयों को पहले से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जबकि उनकी बेटी भी इस केस में अहम गवाह है। उसकी जान के साथ ही पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है। हालांकि बेटी को वर्तमान में अपने ननिहाल मामा के यहां सुरक्षि रखा गाय है लेकिन जो लोग इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं वे कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस को अवगत कराया है। वहीं पीड़िता के ममेरे भाई ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही। कई बार हमला करने की कोशिश की गई है। अगर समय रहते उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed