फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   123 front-line workers, including ADM, installed corona vaccine

एडीएम समेत 123 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाया कोरोना का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
123 front-line workers, including ADM, installed corona vaccine
संभल जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के बाद सेल्फी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पर चले दो सत्रों में कोविड टीकाकरण के दौरान एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी समेत 123 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कोरोना का टीका लगवाया। इस बीच सीएमओ व एसीएमओ ने टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी में सुबह नौ बजे से दो सत्रों में टीकाकरण प्रारंभ हो गया। इसमें 250 के सापेक्ष अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी व अन्य पुलिस कर्मियों समेत 123 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार सक्सेना ने एडीएम को टीकाकरण प्रमाण पत्र दिया। चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह ने बताया कि पहले सत्र में 125 के सापेक्ष 60 तथा दूसरे सत्र में 125 के सापेक्ष 63 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड का टीका लगाया गया। कोविड टीकाकरण के बाद एडीएम समेत सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को तय समय आधा घंटे तक विश्राम कक्ष में बैठाया गया। वहीं सीएमओ व एसीएमओ डा. रामजीलाल ने टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed