फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर क्षेत्र में जश्न का माहौल

भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर क्षेत्र में जश्न का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर क्षेत्र में जश्न का माहौल
चंदौसी। भारतीय सेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। मंगलवार की सुबह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई बड़ी कार्रवाई से सभी देशभक्तों में जोश भर गया है। भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। शहर व देहात में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने जोश दिखाया है। चारों ओर भारतीय वायुसेना की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई से हर कोई खुश है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फव्वारा चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वायुसेना की कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना विश्व में बहादुरी का प्रतीक है। इस दौरान प्रेम ग्रोवर, अनुज वार्ष्णेय, राजू चडढा, कौशल किशोर, संजीव अग्रवाल, मोनू खुराना, अतुल कश्यप, गोविंद ठाकुर, सुशील कुमार, मोनू शर्मा, शाहआलम मंसूरी आदि मौजूद रहे। स्टेेशन रोड स्थित एबीसी मांटेसरी स्कूल में मंगलवार को भारतीय वायुसेना के कारनामे पर खासी खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

स्कूल में नन्हे मुन्नो ने स्कूल संचालिका संगीता भार्गव के साथ नारेबाजी कर भारतीय वायुसेना का जोश बढ़ाया। सेना के इस कार्य के लिए सभी बच्चों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी की बैठक मुरादाबाद गेट स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को मारने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने भारतीय वायु सेना की भूरि भूरि प्रशंसा की। बैठक में सौरभ मिश्रा, पवन अग्रवाल, रंजना शर्मा, एकता अग्रवाल, डा. अलका अग्रवाल, डा. दीपचंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, हिमांशु चौधरी, एकता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। गणेश मंदिर पर सर्वसमाज जागरूकता अभियान ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व बांटकर खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बारह दिन बाद शोक मनाकर आज तेरहवें दिन पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना ने आतंकवादियों को मार गिराया।
इस दौरान सच्चिदानंद शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी, श्रीपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, दीपेंद्र गुप्ता, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। भारतीय अखंड मंच ने बिसौली गेट में परशुराम पार्क पर भारतीय सेना की साहसी कार्रवाई पर बधाई दी। इसमें विनोद पाल, देवेश मौर्य, सतीश सिंह, बासु अग्रवाल, देवी सिंह, दीपक कश्यप, किशन लाल यादव शामिल रहे। अध्यक्षता हृदेश अग्रवाल ने की। संचालन नितिन राघव ने किया।

आतंकवाद का पुतला फूंक कर मनाई खुशी
चंदौसी। हिंदू हृदय सम्राट समिति ने फव्वारा चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंककर खुशी का इजहार किया है। समिति संस्थापक मयंक गुप्ता ने कहा कि पुलवामा में जवानों के शहीद होने से हर कोई आहत था। सभी में खासा रोष था। लेकिन मंगलवार की भोर में वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर सैकड़ों आतंकी मार गिराए। भारत सरकार के निर्णय व वायुसेना के कारनामे व साहस से ही संभव हो सका है। इस दौरान निशांत शर्मा, सचिन अग्रवाल, आयुष शंखधार, राजकुमार ठाकरे, चिराग वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, हिमांशु गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, रितिक मिश्रा आदि मौजूद रहे।


देहात क्षेत्र में भी मिठाई बांटकर मनाई खुशी
कुढ़ फतेहगढ। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर 300 से अधिक आतंकवादी मारे गिराए। उनके ठिकानों को तहस-नहस कर दिया गया। इस खुशी में गांव कुढ़फतेहगढ़ में आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे शहीद सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान प्रदीप चौहान, राकेश धनगर, राम नरेश यादव, कुलदीप चौहान, मोनू शर्मा, नीशू यादव, यादराम आर्य, रतनलाल, करन सिंह राजपूत, मुनेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed