फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में खेलेंगे सिपाही लाल इंटर कॉलेज के छात्र

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में खेलेंगे सिपाही लाल इंटर कॉलेज के छात्र

Sun, 07 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में खेलेंगे सिपाही लाल इंटर कॉलेज के छात्र
रजपुरा/बबराला। जिले की टीम में प्रतिभाग कर मंडलस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को जीतने वाले छात्रों का कॉलेज प्रशासन ने सम्मान किया। कॉलेज के इन छात्रों का चयन प्रदेशस्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अमरोहा के रजबपुर में आयोजित की गई मंडलस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद संभल की तीरंदाजी टीम में रजपुरा की सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज के जूनियर वर्ग में किरनपाल, गौरव कुमार, राहुल कुमार और सीनियर वर्ग के शिवांक यादव, राजकुमार, राहुल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इसी जीत से उनका चयन प्रदेश स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया।
विज्ञापन

छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साहित कॉलेज प्रशासन शनिवार को सभी को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव और अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह उर्फ संजय त्यागी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। खेल प्रशिक्षक दुर्गेश यादव को भी सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर रामजी लाल गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अंकुर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed