{"_id":"69388d079c716478bb075430","slug":"120-lakh-fraud-in-the-name-of-providing-tube-well-connection-report-filed-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125086-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नलकूप का कनेक्शन देने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नलकूप का कनेक्शन देने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गुन्नौर। बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की है।
थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव चकरपुर मैमरी निवासी सद्दाम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायतीपत्र में कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व वह 10 किलोवाट के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के लिए बबराला में सुशांत नामक एक व्यक्ति से मिला था। उसने खुद को बिजली विभाग की सौभाग्य योजना से जुड़ा कर्मचारी बताकर कनेक्शन दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ले लिए। साथ ही 10 किलोवाट के बजाय केवल दो किलोवाट का फर्जी कनेक्शन जारी कर दिया। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उसने पैसे लौटाने को कहा तो आरोपी लगातार टालता रहा तथा एक दिन धमकी देते हुए अभद्रता की और कहा कि वह न तो पैसे वापस करेगा और न कनेक्शन मिलेगा।
लंबे समय तक न्याय न मिलने पर अब एसपी को लिखित शिकायत दी। एसपी के आदेश पर थाना बबराला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को सौंपी गई है। संवाद