{"_id":"5eee59e98ebc3e431836ce50","slug":"12-year-old-child-suicide-in-sambhal-sambhal-news-mbd353163366","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालक ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बालक ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के 12 वर्षीय बेटे ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। मासूम बालक के इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को दोपहर तीन बजे करीब एक गांव निवासी व्यक्ति के 12 वर्षीय बेटे का शव घर के बरामदे में लगे कुंडे से लटका मिला। मासूम बालक रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।
इसकी जानकारी तब हुई जब मासूम बालक के परिवार वाले खेत से घर लौटे। मासूम बालक को लटका देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा और गांव के चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि हुई।
मासूम बालक की मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मचा दिखा। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिजन मासूम की मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। देर शाम पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।